धूम धाम से नगर में निकाली गई खाटू श्याम निशान यात्रा,मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी डॉo संदीप सरावगी

संवाददाता सार्थक नायक

 

*कलयुग में हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा: डॉo संदीप*

 

 

झांसी। कलयुग में श्री खाटू श्याम को भक्त उन्हें अलग अलग नामों से पुकारते हैं। द्वापर युग में भीम के प्रपौत्र बरबरी नाम के योद्घा थे। भगवान कृष्ण के परम भक्त होने से उन्होंने अपना शीश दान कर दिया था। तब उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर वरदान दिया गया कि आप कलयुग में खाटू नाम से पूजे जाओगे और हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होगी। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल नगरा के तत्वाधान में नगर में धूम-धाम से निकाली गई भव्य खाटू श्याम निशान यात्रा। सर्वप्रथम श्री खाटू श्याम निशान यात्रा के संयोजक भरत शैल, संदीप अग्रवाल, राहुल पचौरी, डब्बू चौबे, चंचल द्वारा मुख्य अतिथि झांसी के प्रतिष्ठित समाजसेवी संघर्ष सेवा समिति अध्यक्ष डॉक्टर संदीप सरावगी का पुष्प माला, शॉल व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात श्री खाटू श्याम का विधि विधान से पूजन अर्चन कर छप्पन भोग अर्पित कर आयोजकों द्वारा निशान ध्वज डॉo संदीप सरावगी को सौंपकर निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। खाटू श्याम निशान यात्रा कृष्णा नगर कॉलोनी से नगर के विभिन्न चौराहों से होते हुए खाटू श्याम मंदिर सदर बाजार पहुंची। यात्रा के दौरान जय खाटू श्याम के जयघोषों से गूंज उठा नगर। खाटू श्याम निशान यात्रा के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके पश्चात श्री खाटू श्याम की महाआरती उतारकर लोगों को प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर संदीप सरावगी ने कहा कि कलयुग में श्याम बाबा साक्षात जागृत देव हैं, जो सभी का कल्याण करते हैं। व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलकर अपना कर्म करना चाहिए, यदि भक्त किसी संकट में होता है निश्चित ही श्री खाटू श्याम भक्तों की पीड़ा हरतें हैं। इस अवसर संघर्ष सेवा समिति से बसंत गुप्ता, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सुशांत गेंडा, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, अनुज प्रताप सिंह, नीरज सिहोतिये (सभासद, कैंट), राजीव सिंह रजक, त्रिलोक कटारिया, शैलेंद्र राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में आभार रवि सेन, रवि राजपूत, आकाश द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *