लाल खान ने देश में श्री रामचरितमानस के बेहतरीन प्रस्तुति पर पाया देश में गौरवपूर्ण स्थान

संवाददाता सार्थक नायक

 

गुरसरांय (झांसी)। झांसी जिले के गुरसरांय क्षेत्र बिजना गांव में जन्मे लाल ने पूरे देश में तुलसी जयंती समारोह 2023 में समाज में शिक्षा संस्कार एवं सनातन संस्कृति का मूल्यों का संरक्षण संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य करने पर तुलसी जयंती समारोह 2023 में श्री रामचरितमानस विद्यापीठ मध्य प्रदेश द्वारा रामायण के क्षेत्र में अनूठा अध्ययन और उनके द्वारा रचित चौकड़िया छन्द में संपूर्ण रामायण का हिंदी में अनुवाद करने पर सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के संस्थापक जसवंत सिंह पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, मानस आचार्य सुरेंद्र कुमार शास्त्री और अध्यक्ष चतुरनारायण रघुवंशी अधिवक्ता ने संयुक्त रूप से तुलसी जयंती समारोह 2023 में देश के कोने-कोने से आए तुलसी के मर्मग ज्ञाताओं के बीच तुलसी मानस सम्मान गौरव सम्मान पत्र देकर नवाजा गया बताते चलें हाल गुरसरांय निवासी लाल खान रामायणी जी को इसके पहले जायसवाल मेमोरियल ट्रस्ट दिल्ली की ओर से भी मानस रत्न सम्मान कार्यक्रम के संयोजक विश्वनाथ प्रसाद, पार्वती देवी के द्वारा प्राप्त कर चुके हैं लाल खान रामायणी जी को बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश का नाम पूरे देश में रामचरितमानस क्षेत्र में किए शोध मैं रोशन करने पर गुरसरांय के कवि साहित्यकारों ने भी खुशी का इजहार किया है जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन एडवोकेट हरगोविंद कुशवाहा, श्याम बिहारी गुप्त उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा,कुंवर शत्रुघ्न सिंह परिहार अध्यक्ष अपना गांव अपना तीर्थ, रमेश मौर्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता, रघुवीर सिंह यादव बुंदेली भाषा के सर्वोच्च कवि व साहित्यकार, डॉक्टर शिवाजी चौहान, शिवकुमार तिवारी,डॉक्टर प्रतीज्ञा गुप्ता, एडवोकेट सतीश चौरसिया अध्यक्ष अखिल भारतीय गायत्री परिवार,के०के० तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य खैर इंटर कॉलेज, चंद्रप्रकाश चौरसिया,कुंवर रामकुमार सिंह संस्थापक मजदूर सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश,महेंद्र सिंह तोमर अध्यक्ष सौरभ साहित्य संस्थान,हरिश्चंद्र नायक संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी सहित बड़ी संख्या में कवि साहित्यकार समाजसेवी आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *