मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के लिए टहरौली कस्बे के लोगों ने की प्रार्थना

संवाददाता कृष्णकांत साहू

 

आपको बता दें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान isro मिशन मून के तहत 14 जुलाई को चंद्रयान 3 को आंध्रप्रदेश के श्री हरि कोटा से सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया था एवं प्रस्तावित समय के अनुसार आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर पहुंचने में सफल होता है तो भारत दुनिया का 4 ऐसा देश होगा जिसने चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग करने में सफल रहा एवं पहला ऐसा देश होगा जिसने चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लेंडिंग कर इतिहास रच दिया है वहीं जब टहरौली कस्बे के नागरिकों से बात की गई तो उन्होंने कहा हैं की हमें अपने भारतीय वैज्ञानिकों एवं उनकी मेहनत पर पूरा भरोसा है आज सभी देश वासियों के लिए बड़े ही गौरव का दिन है एवं हम सभी प्रार्थना करते है इस मिशन हम निश्चित ही कामयाब होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *