जगदीश पाठक बने उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

संवाददाता कृष्णकांत साहू

 

टहरौली ( झांसी ) तहसील टहरौली में तैनात राजस्व निरीक्षक जगदीश पाठक को उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ का निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ शाखा झांसी का निर्वाचन तहसील सदर झांसी स्थित सभागार में सम्पन्न किया गया। निर्वाचन सर्व सम्मति से सम्पन्न किया गया जिसमें जगदीश पाठक को जिलाध्यक्ष, सुबोध उपाध्याय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जोगेंद्र खरे को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेन्द्र सिंह को जिला मंत्री, कमला प्रसाद गुप्ता को जिला उपमंत्री, रमेश कुमार राजपूत को कोषाध्यक्ष, कुंवर बहादुर नामदेव को जिला ऑडीटर, जगदीश चन्द्र को जिला संगठन मंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *