सोमती अमावस्या को किया गया विश्वनाथ सोमनाथ का शिव अभिषेक

संवाददाता सार्थक नायक

 

*मउरानीपुर* प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नदी पार कटरा ब्रह्मा कुमारीज की दूसरी शाखा महादानी भवन में सोमती अमावस्या के उपलक्ष में सोमनाथ का शिव अभिषेक का कार्यक्रम रखा गया। जिसकी शुरुआत नियमित ईश्वरीय महावाक्य मुरली सुना कर की गई तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारी हुई नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास जी ने एवं ब्रह्मा कुमारीज की सेवाकेंद्र इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चित्रा बहन जी एवं समस्त भाई बहनों ने बड़ी श्रद्धा भावना , बेलपत्र ,पुष्प,चंदन रोरी एवं ओम नमः शिवाय के पवित्र उच्चारण के साथ महा अभिषेक किया गया। चित्रा बहन जी ने सोमवती अमावस्या का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा शिव भोलेनाथ ने सभी शिव भक्तों को आज के दिन ही सोमरस पिलाया था इसी का यादगार भक्ति में सोमवती अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। श्री मती शशि श्री वास जी ने कहा कि हम सभी का रक्षक सच्चा साथी एवं भगवान एक ही निराकार ज्योति बिंदु स्वरूप है जिसका नाम सदाशिव है उसी का यादगार सोमती अमावस्या है। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में बीके दीक्षा बहन बीके वरदानी बहन कल्याण पटेल अशोक प्रजापति गोविंद ठेकेदार अंजू अग्रवाल कुसुमलता कुशवाहा उषा माता विनिता साहू फूलवती साहू पुष्पा देवी कुसुम विश्वकर्मा विनोषी कुशवाहा हीरा जमुना शांति सुनीता लड़कुवर सुधा बिजुरिया आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *