दतिया कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा भरवाये गये नारी सम्मान योजना फार्म व संगठन विस्तार कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए*। “नारी सम्मान योजना” महिलाओं को समृद्ध बनायेगी- घनश्याम सिंह

जिला व्यूरो रहमत खान

 

आज दिनांक 23/6/2023 सेंवड़ा विधानसभा क्षेत्र के इंदरगढ़ ब्लॉक में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष परवेश खान व जिला उपाध्यक्ष शादिक काजी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख अलीम एवं प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा जी के निर्देशानुसार एक कार्यक्रम आयोजित कर नारी सम्मान योजना के फार्म विधिवत रूप भरवाए गए ,व‌ जिला संगठन विस्तार एवं ब्लॉक कार्यकरिणी तैयार कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए, कार्यक्रम मुख्य रूप से नारी सम्मान योजना के पंजीकरण के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम‌ में मंचासीन‌ नेताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति एवं जनसमूह को संबोधित कर नारी सम्मान योजना के बारे में विस्तार से समझाते हुए मा. कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महाराज घनश्याम सिंह जी व कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोईन शेख़ कुरैशी जी ने की एवं संचालन सोनू खान द्वारा किया गया, इस अवसर पर मुख्य रूप मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धीरेन्द्र सिंह राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बीके जाटव रिटा. जज सहाब , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिमोहन सिंह गुर्जर, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता केपी यादव,इंदरगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष भाई सानू पठान,पार्षद अन्नु यादव , जिला कांग्रेस सचिव लाल खान,अल्पसंख्यक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महबूब खान, जिला उपाध्यक्ष शाहिद खान,शादिक काजी,शहर काजी इंदरगढ़ हमीद काजी सहाब, तस्लीम ख़ान,हाफिज समीर, सलमान खान, शाहिद खान, इरफान खान, आसिफ़ खान, साबिर खान,आजाद खान,मोन्टी खान,आदिल खां,आदि कांग्रेस के नेता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *