शांति भंग के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार कर किया न्यायालय के समक्ष पेश

संवाददाता सार्थक नायक

 

*गुरसराय (झांसी)* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी राजेश एस व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी के कुशल निर्देशन व डिप्टी एसपी गरौठा विवेक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे एवं गुरसराय थानाध्यक्ष ललितेश नारायण त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में थाना गुरसराय पुलिस द्वारा 05.04.2023 को शांति भंग करने के दृष्टिगत 7 लोगों को 151/107/116 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय उप जिलाधिकारी गरौठा झांसी के समक्ष पेश किया गया।अभियुक्तगण सरवन लाल पुत्र परमोले उम्र करीब 52 वर्ष,रविंद्र पुत्र सरवन लाल उम्र करीब 19 वर्ष,विक्रम पुत्र सरवन लाल उम्र करीब 22 वर्ष,धर्मेंद्र पुत्र बालादीन उम्र करीब 35 वर्ष,प्रमोद अहिरवार पुत्र स्व.रतिराम अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कुरेठा,महेंद्र कुमार पुत्र सुहागराज उम्र 38 वर्ष,संजय कुमार पुत्र सुरेश कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी आलमपुरा थाना गुरसराय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेश कुमार,उप निरीक्षक अंकित पवार,कॉन्स्टेबल अनुराग शुक्ला,कॉन्स्टेबल रामचरन आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *