शांति भंग के आरोप में 12 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया न्यायालय के समक्ष पेश

संवाददाता सार्थक नायक

*गुरसराय (झांसी)* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी के कुशल निर्देशन व डिप्टी एसपी गरौठा विवेक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे एवं गुरसराय थानाध्यक्ष ललितेश नारायण त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में थाना गुरसराय पुलिस द्वारा 01.04.2023 को शांति भंग करने के दृष्टिगत 12 लोगों को 151/107/116 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय उप जिलाधिकारी गरौठा झांसी के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्तगण निकुल पुत्र संतोष राठौर उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी,रामलखन पुत्र अशोक कुमार उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी,रानू पुत्र महेश उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी,सोनू पुत्र महेंद्र उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी,रामसिंह पुत्र शेर सिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम सेमरी,जय सिंह पाल पुत्र संतराम उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम नगरा,जयदीप पुत्र रामाधार यादव उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम फरीदा,भोले पुत्र हरप्रसाद यादव उम्र करीब 29 वर्ष निवासी बरमपुरा, विकास यादव पुत्र लक्ष्मीनारायण उम्र 23 वर्ष निवासी मुहल्ला नई बस्ती कस्बा व थाना गुरसराय,वीरेंद्र सिंह पुत्र बहादुर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बरोरा,हरिओम पुत्र हरगोविंद उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम बरोरा,गोपीनाथ पुत्र मानपाल उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम कुरेठा थाना गुरसराय जिला झांसी को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *