खैरो डकैती कांड के दो और बदमाश गिरफ्तार करने में गुरसराय पुलिस रही कामयाब

संवाददाता सार्थक नायक

गुरसरांय (झांसी)। झांसी जिले के गुरसरांय थाना अंतर्गत खेरो नुनार बहुचर्चित डकैती कांड में 31 मार्च शुक्रवार को गुरसरांय पुलिस ने डकैती कांड के 2 शातिर बदमाश डकैती का माल़ और 1 चाकू सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। बताते चले झांसी जिले के पुलिस कप्तान राजेश एस के विशेष निर्देशन में डिप्टी एसपी गरौठा विवेक सिंह और थानाध्यक्ष ललितेश नारायण त्रिपाठी की विशेष देखरेख में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज गुरसरांय पुलिस की ओर से थानाध्यक्ष ललितेश नारायण त्रिपाठी,इंस्पेक्टर अतुल कुमार लखेरा,सब इंस्पेक्टर मोहम्मद हारून,कांस्टेबल सचिन द्विवेदी,अरविंद्र कुमार गुरसरांय-मऊ मार्ग पर आडी सड़क पर वाहनों/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। जिस पर गुरसरांय पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर दो युवा जिनके नाम मेहर संजू पुत्र हरिदास बाल्मिकी निवासी ग्राम बीरपुरा थाना गरौठा उम्र 23 वर्ष,अमित उर्फ छोटू पुत्र दिनेश बाल्मिकी निवासी मोहल्ला पटेल नगर कस्बा व थाना गरौठा उम्र 21 वर्ष ने जैसे ही पुलिस को देखा और खेतों की तरफ दौड़ कर भागने लगे। जिस पर गुरसरांय पुलिस की उक्त टीम ने पीछा किया और कुछ दूरी पर घेराबंदी कर धर दबोचा जिन्हे गुरसरांय थाना लाया गया। जिनकी तलाशी ली गई। तो उक्त गिरफ्तार बदमाशों के पास से खेरों डकैती कांड के 14 हजार 820 रुपया तथा 1 चाकू बरामद किया गया है। उक्त रुपया खेरों डकैती कांड श्रेयांश जैन के यहां पढ़ी डकैती से बदमाशों ने लूटना स्वीकार किया। इस खुलासे से पुलिस ने काफी राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *