संवाददाता डी पी राजपूत
टीकमगढ़ / छतरपुर! इस जिले के ग्राम लाखोरा देहात थाना निवासी भैरो यादव की पुत्री खुशबु यादव की शादी ग्राम ललपुर थाना राजनगर जिला छतरपुर के सरोजसिंह यादव के पुत्र अजयसिंह उर्फ़ प्रधुमन यादव से दो वर्ष पूर्व हुई थी वही दान दहेज में खूब सामान में कोई कमी नहीं थी और 5 लाख रूपये समेत 8 लाख रूपये कर्ज लेकर उन्होंने यह शादी हंसी ख़ुशी में उन्होंने अपनी पुत्री को विदा किया गया था…..?
हमारे संबाददाता को पीड़ित पिता भैरो यादव निवासी लखोरा ने आज बताया गया है कि ग्राम ललपुर निवासी सरोजसिंह यादव, उसकी पत्नी श्री मति पुष्पा यादव और मेरी पुत्री खुशबु यादव का पति अजयसिंह यादव उर्फ़ प्रधुमन सिंह यादव और उसका भाई के साथ साथ सरोजसिंह यादव के दोनों भाई उसकी पुत्री खुशबु को अधिक से अधिक तंग कर मारपीट करके बुरी तरह प्रताड़ित करते थे वही भय डर के कारण मेरी पुत्री खुशबु शिकायत तक नहीं करती थी!
विगत दिनांक 19.06.2023 की घटना है मेरी पुत्री खुशबु के ससुर सरोजसिंह यादव और उसकी पत्नी श्री मति पुष्पा यादव और मेरी पुत्री का पति अजयसिंह यादव और उसके भाईयो ने और चाचाओ ने एक राय होकर मेरी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है!
हमारे संबाददाता को पीड़ित भैरो यादव और उसकी पत्नी ने आज पुलिस अधीक्षक छतरपुर और पुलिस थाना राजनगर के अलाबा महिला पुलिस थाना छतरपुर और डी आई जी छतरपुर से इस आशय की शिकायत की गयी है कि उसकी पुत्री को शादी हुए दो वर्ष ही बीते थे कि आज इन दरिंदे ने मेरी पुत्री खुशबु की हत्या कर दी गयी है और वही सरकारी डॉक्टर के पोस्टमार्टम के बिना ग्राम ललपुर में दाह संस्कार कर दिया गया है…?
खबर मिली रही थी कि उसकी पुत्री खुशबु यादव के पति अजयसिंह यादव के किसी लड़की से अनैतिक संबंध होने के कारण उसकी पुत्री की हत्या कर दी गयी और गांवो में बिना पोस्ट मार्टम के दाह संस्कार किया गया..?
चूंकि आज पूरा परिवार और रिस्तेदार जिला छतरपुर के पुलिस थाना राजनगर पहुँचे जहाँ उन्होंने अपनी पुत्री के सभी ससुरालजनों के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई गयी वही आज पुलिस अधीक्षक के साथ साथ महिला पुलिस थाना और डी आई जी छतरपुर को एक एक शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से कानूनी कार्यवाही कर एफ आई आर दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गयी है!