संवाददाता सार्थक नायक
गुरसरांय(झांसी)। निकटवर्ती ग्राम खड़ैनी में चल रहे श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठवें दिन कथा में श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का वर्णन किया गया। जिसे बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक श्रीश्री 1008 पंडित रोहित शास्त्री जी वृंदावन धाम ने रास पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय है। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण है। जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है।कथा के दौरान महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया। महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने 16 हजार कन्याओं से विवाह कर उनके साथ सुखमय जीवन बिताया। भगवान श्रीकृष्ण रुकमणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। भागवत कथा के छठवें दिन कथा स्थल पर रूकमणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रीकृष्ण रुक्मणी की वरमाला पर जमकर फूलों की बरसात हुई। कथावाचक ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। जीव परमात्मा का अंश है कथा वाचक ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश है, इसलिए जीव के अंदर अपारशक्ति रहती है यदि कोई कमी रहती है, वह मात्र संकल्प की होती है। संकल्प व कपट रहित होने से प्रभु उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे। उन्होंने महारास लीला श्री उद्धव चरित्र श्री कृष्ण मथुरा गमन और श्री रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर विस्तृत विवरण दिया। रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि रुक्मणी के भाई रुक्मणी ने उनका विवाह शिशुपाल के साथ सुनिश्चित किया था, लेकिन रुक्मणी ने संकल्प लिया था कि वह शिशुपाल को नहीं केवल गोपाल को पति के रूप में वरण करेंगे। उन्होंने कहा शिशुपाल असत्य मार्गी है। द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण सत्य मार्गी है। इसलिए वो असत्य को नहीं सत्य को अपनाएगी। अंत भगवान श्रीद्वारकाधीशजी ने रुक्मणी के सत्य संकल्प को पूर्ण किया। अमूल मिश्रा ने मूल पाठ किया। इस अवसर पर ब्रह्मदेव मंदिर के पुजारी सनद तिवारी,यजमान पारीछत नेहा विजय अग्रवाल,रजनी प्रेम नारायण अग्रवाल,संगीता संजय अग्रवाल,अंकित तिवारी,नाथूराम पाठक,चंद्रशेखर पटेल,सुमंत तिवारी, विपिन पटेल, गोविंदराम पटेल,द्वारका प्रसाद त्रिपाठी,मुहर सिंह पटेल,राजकुमार पटेल,दुर्गादास,गंगाराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बॉक्स में……
कल होगा विशाल भंडारा व संतो के दर्शन
ग्राम खड़ैनी में श्रीराम महायज्ञ 5 कुंडीय व श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आज 28 अप्रैल शुक्रवार को विशाल भंडारा जहां होगा वहीं प्रातः काल में धार्मिक अनुष्ठान आदि कार्यक्रम होंगे इस भंडारे में विशाल जनसमुदाय सम्मिलित होने को देखते हुए कार्यक्रम के आयोजक प्रेम अग्रवाल एरच वालों ने कई महिला-पुरुषों की टोलियां गठित की हैं ताकि भंडारा सुचारू रूप से संपन्न हो सके और भंडारे में कई साधु संतो के दर्शन और आशीष वचन होने की बड़ी तैयारी की जा रही है।