सार्थक नायक
गुरसरांय(झांसी)- स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एकल अभियान एवं स्वाभिमान भारत के तहत स्वदेशी अभियान का संदेश देने हेतु एक विशाल शोभायात्रा निकाली गयी।शोभायात्रा के उपरांत समरसता का भाव जगाने हेतु खिचड़ी भोज का आयोजन भी संपन्न हुआ।इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य वक्ता देवेंद्र मनीषी नेमिषारण्य ने कहा कि विवेकानंद के प्रयास से ही भारतीय संस्कृति का परचम विदेशो में लहराया। विदेशी लोगो ने भारतीय संस्कृति को जाना।कार्यक्रम के प्रभारी प्रसिद्ध नारायण,संच मंत्री अरुण चतुर्वेदी,मुख्य वक्ता देवेंद्र महाराज नेमिषारण्य,सतीश चौरसिया, रामनारायण पस्तोर,अखिलेश तिवारी,रासबिहारी तिवारी,आत्माराम फौजी आदि ने अभियान के तहत निकाली गई रैली में प्रतिभाग किया ।इस अवसर पर अंचल अभियान प्रमुख केशव सिंह,अंचल गतिविधि विभाग कौशल किशोर,अंचल शिक्षण प्रमुख राजकुमार,संच प्रमुख गुरसरांय दिनेश कुमार के अतिरिक्त सभी संच प्रमुख आचार्य भैया बहिन उपस्थित रहे ।इस दौरान स्वामी विवेकानंद अमर रहे उनके बताएं रास्ते पर चले,स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ आदि के गगन भेदी नारे लगाते हुए शोभायात्रा निकाली गई।अंत में गुरसरांय संच प्रमुख दिनेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।


